कोरबा औद्योगिक नगरी में पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पर्यावरण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। NTPC जमनीपाली पर करीब 90 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
वहीं, छुरीखुर्द क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने देर रात अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग स्थल पर दबिश दी। मौके से राखड़ डंपिंग में लगे वाहन पकड़े गए। जांच में सामने आया कि NTPC जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लाकर सरकारी भूमि पर डंप की जा रही थी।
इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

