बांध प्रबंधन द्वारा बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए गेट नंबर 2 को 0.10 मीटर, गेट नंबर 3 को 0.40 मीटर, गेट नंबर 4 से 8 तक प्रत्येक गेट को 1.00 मीटर, गेट नंबर 9 को 0.40 मीटर तथा गेट नंबर 10 को 0.10 मीटर खोला गया है।
इन गेटों के माध्यम से लगभग 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह मिनीमाता बांगो बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।बांध प्रबंधन के अनुसार पिछले करीब ढाई घंटे से बांध का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। हालांकि पानी की आवक अधिक होने के कारण जलस्तर एवं नदी के बहाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन एवं बांध प्रबंधन की ओर से परिस्थितियों के अनुसार गेटों के संचालन और जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा रहा है।

