सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, अखराभांठा में चोरी की नियत से घुसे एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर 2025 की रात दो युवक स्कूल परिसर में चोरी करने की नीयत से दीवार फांदकर घुसे थे। स्कूल में मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचाया, जिससे एक युवक मौके से भाग निकला जबकि दूसरा पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अभय कुमार देवांगन (19), निवासी अखराभांठा, सक्ती है। पूछताछ में अभय ने स्वीकार किया कि वह अपने एक दोस्त के साथ स्कूल के आचार्य कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 348/2025, धारा 303(4), 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार साथी की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जीतकुमार जाटवर, संजीव शर्मा और आरक्षक ब्रजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

