सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वाले फरार आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी (25 वर्ष) निवासी कसेरपारा सक्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 04 नग लोहे का चैनल गाडर बरामद किया गया। मामले में अब तक कुल 09 नग लोहे का चैनल गाडर जब्त किया जा चुका है।
मामले का घटनाक्रम 05 अगस्त 2025 से जुड़ा है, जब प्रार्थी प्रमोद कुमार चौहान निवासी सराईपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ठेका मकान निर्माण में लगाए जाने वाले लोहे के चैनल गाडर कीमत 65,450 रुपये चोरी हो गए हैं। मामले में पुलिस ने 06 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपीगण दुर्गेश बरेठ, शिवा सोनी और पुष्पेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग चैनल गाडर बरामद किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि चोरी का माल अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी को बेचा गया है। वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी हरिश यादव व एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। अंततः 23 अगस्त को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में जेडी ने चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार करते हुए 04 नग लोहे का गाडर पेश किया, जिसे पुलिस ने जप्त कर कब्जे में लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखनलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्र.आर. संजीव शर्मा, आरक्षक घनश्याम टंडन और प्रमोद खाखा की अहम भूमिका रही।

