कोरबा (छ.ग.)।कोरबा में श्री महाकाल भक्त मण्डल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। कार्यक्रम में व्यासपीठ पर प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति होने के बावजूद आयोजन की अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ती दिख रही हैं।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि जो VIP पास आयोजकों द्वारा निशुल्क वितरित किए जाने थे, उन्हें 2100 रुपये में बेचा जा रहा है। समिति के कुछ सदस्यों पर यह आरोप है कि उन्होंने इन पासों को पैसे लेकर वितरित किया, जिससे कई श्रद्धालु आहत हैं।इतना ही नहीं, कई श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने टिकट या पास खरीदने के बावजूद कार्यक्रम स्थल में एंट्री नहीं दी गई। कुछ लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद भी कार्यक्रम स्थल से लौटा दिया गया।
श्रद्धालुओं ने समिति पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्हें अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा, जबकि वे केवल भगवान शिव की कथा सुनने आए थे।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले की जांच और जवाबदेही की मांग की है। इस तरह की अव्यवस्था और पैसे लेकर पास बेचने का कृत्य धार्मिक आयोजनों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
शिव पुराण श्रवण करने आए श्रद्धालुओं के साथ आयोजन समिति के सदस्य मारपीट कर रहे है, मौके पर पुलिस बल है इसके बाद इस तरह की घटना से श्रद्धालुओं में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है,
श्रदालुओ ने बताया की आयोजन समिति इस कार्यक्रम को सिर्फ और सिर्फ भोले भाले लोगे के पैसे लूटने का तरीका बना कर आयोजन करवा रही है, आयोजन के लिए कोरबा जिले के साथ ही अन्य जिले से भी चंदा एकत्र किया गया है, और अधिक लाभ कमाने के लिए कार्यक्रम को निजी स्थल में सुनियोजित तरीके से आयोजित कर 2100 से 21000 तक पास यजमान बना कर पैसे वसूली का कार्य कर रही है,
प्रशासन और आयोजकों से अपील है कि इस मामले में पारदर्शिता लाएं और श्रद्धालुओं के साथ न्याय करें।

