सक्ती। थाना हसौद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए ग्राम देवरघटा में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
मिली थी गुप्त सूचना
दिनांक 06 सितंबर 2025 को हसौद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवरघटा निवासी तिलक राम दिवाकर और उसका भाई सखाराम दिवाकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं और ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की।
शराब जब्ती और गिरफ्तारी
- तिलक राम दिवाकर, पिता भूरथू राम दिवाकर, उम्र 47 वर्ष, निवासी देवरघटा, से करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹1100/-) जब्त की गई।
- सखाराम दिवाकर, पिता भूरथू राम दिवाकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरघटा, से करीब 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹700/-) जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 158/2025 एवं 159/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को 06 सितंबर को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव और म.आर. गुरबारी दिनेश शामिल रहे।

