कोरबा। नेहरू नगर के कुआ भट्टा क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार विनोद यादव के घर में देर रात तकरीबन 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब उनके बिस्तर पर अचानक एक जहरीला कोबरा सांप बैठा मिला।

परिवार के लोगों ने जैसे ही बिस्तर पर कोबरा देखा, घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराए परिजन तत्काल मदद के लिए स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क किए। सूचना मिलते ही साहसिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले साहिल अंसारी मौके पर पहुंचे।
साहिल अंसारी ने बिना समय गंवाए स्थिति को नियंत्रित किया और सूझबूझ के साथ कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। सभी ने सांसें थामकर इस खतरनाक दृश्य को देखा। करीब कुछ ही मिनटों में साहिल ने सफलतापूर्वक सांप को काबू में कर लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
इस घटना के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई। स्थानीय लोगों ने साहिल अंसारी की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।
यह घटना इस बात की चेतावनी भी देती है कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर घरों और रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में घबराने की बजाय स्नेक रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई है।

