कोरबा, 22 अगस्त।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोरबा और वाराणसी (उ.प्र.) से 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

कोरबा से 06 आरोपी गिरफ्तार
19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और सीएसईबी चौकी की टीम ने बुधवारी बाजार, कोरबा में घेराबंदी की। यहां से 06 आरोपियों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों से 4,917 नग नशीली दवाएं, 2,300 रुपये नगद और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
- संगीत कुमार पटेल (चाकाबुड़ा, बांकीमोंगरा) – 795 नग Alprazolam टैबलेट, 72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल, ₹1000 नगद
- गोपाल यादव उर्फ मलिंगा (चाकाबुड़ा, बांकीमोंगरा) – 810 नग Alprazolam टैबलेट, ₹300 नगद
- सुरेश कुमार यादव (झाबर अटल चौक, दीपका) – 810 नग Alprazolam टैबलेट, ₹200 नगद
- सैफ खान उर्फ चांद (नोनबिर्रा, करतला) – 810 नग Alprazolam टैबलेट, ₹200 नगद
- अभिषेक कुमार रात्रे (पखनापारा, दीपका) – 810 नग Alprazolam टैबलेट, ₹300 नगद
- अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू (चाकाबुड़ा, बांकीमोंगरा) – 810 नग Alprazolam टैबलेट, ₹300 नगद
कुल बरामदगी (कोरबा से):
- 4,845 नग Alprazolam टैबलेट
- 72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल
- नगदी ₹2,300
- अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत ₹90,000)
वाराणसी से 02 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी संगीत पटेल के खुलासे पर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची और वहां से 02 आरोपियों को दबोचा।
- अजय कुमार कनौजिया (नंदेसर, वाराणसी)
- शांतनु जैसवाल (गोविंद नगर कॉलोनी, वाराणसी)
बरामदगी (वाराणसी से):
- 6,440 नग Alprazolam टैबलेट
- 6,000 नग Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल
- 1,608 नग Proxyco Spas कैप्स्यूल
- एक पल्सर मोटरसाइकिल (UP 65 BD 0782)
- दो मोबाइल फोन
कुल बरामदगी
- दवाएं – 18,965 नग (कुल कीमत लगभग ₹4,74,125)
- नगदी – ₹2,300
- वाहन – 2 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,20,000)
- मोबाइल फोन – 2 नग (कीमत लगभग ₹25,000)
कोरबा पुलिस ने नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश कर युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाली बड़ी सप्लाई लाइन तोड़ी है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 21 (बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

