कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान में 24 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव कैवर्त 12 अगस्त को नहाने के लिए गांव के जूना तालाब गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
13 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव तैरता हुआ देखा और तत्काल उरगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

