बिलासपुर, छत्तीसगढ़।थाना तारबाहर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत धारदार हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर गठित संयुक्त पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन युवकों को बटनदार फोल्डिंग चाकू सहित पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित और धारदार हथियार बरामद हुए। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 248, 249, 250/2025 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
गिरफ़्तार आरोपी –
- सैय्यद शाद अली (21 वर्ष), निवासी – एकता चौक, तालापारा
- सुरेश पटेल (35 वर्ष), निवासी – पटेल मोहल्ला, तोरवा
- आदिल खान (25 वर्ष), निवासी – बजरंग चौक, तालापारा
इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई –
थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दो अन्य व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की गई है:
- विरेंद्र कुमार गेंदले, निवासी – दर्रीघाट, थाना मस्तूरी
- साजन सिंह ठाकुर, निवासी – भवानी नगर, सिरगिट्टी
बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

