कोरबा। थाना उरगा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में शराब भरकर चीतापाली से भैसमा की ओर ले जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपी:
- मनीष सागर पिता गेंदराम सागर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
- राम सिंह गोंड पिता लक्ष्मण सिंह गोंड, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
जब्त सामग्री:
- 40 लीटर कच्ची महुआ शराब
- एक स्कूटी (क्रमांक CG 12 BR 5908, नीले रंग की)
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक नितिन ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्र.आर. रामू कुर्मी, आर. अजय यादव, प्रेमचंद साहू, महासिंह सिदार व रामेन्द्र बर्मन की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उरगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा व नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

