रायपुर। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय शनिवार को रायपुर में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्री साय ने विशेष रूप से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की विस्तार यात्रा को रेखांकित किया गया था। प्रदर्शनी में चित्रों, आंकड़ों और दस्तावेजों के माध्यम से सदस्यता अभियान की उपलब्धियों को दर्शाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। श्री साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जड़ें कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मजबूत होती हैं और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

