रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. कलाम यूथ स्टार्टअप अवॉर्ड 2.0 कार्यक्रम को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक भी सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने उनके जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक भी थे। उनका संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों का भारत बनाना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, प्रदेश प्रभारी सद्दाम खान, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, आरिफ खान, शाहिद खान, मख्मूर इकबाल, नजमा अजीम, मिर्जा एजाज बेग, तौकीर राजा, अकरम कुरैशी, सैफुद्दीन, यूनुस कुरैशी, सचिन मसीह सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने तथा अल्पसंख्यक समुदाय में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. कलाम के विचारों और विजन को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

