कोरबा।कोसाबाड़ी मण्डल के वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा (बूथ क्रमांक 233) एवं वार्ड क्रमांक 34 दादर खुर्द में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता, अंतरिक्ष यात्रा और मत्स्यपालन जैसे क्षेत्रों में देशवासियों की सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं, जिससे उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जोशी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, सरस्वती पटेल,गोपलाल राठिया, श्याम सुंदर देवांगन, अर्जुन गुप्ता, भरत सोनी, हेमंत चंद्रा, श्री पटेल , लकी कुमार साहू, परमेश्वर निषाद, गजेंद्र मांडवी, नितेश कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, भोजराज, प्रशांत ठाकुर, थानेश्वर कुमार, तेजकरण लोढ़िया, नितिन कुमार, खेमलाल, हरीश कुमार, मनीष कुमार, हेमलाल, शत्रुघ्न, राहुल कुमार, रोहन कुमार, ज्ञानेश्वर कुमार, हरीश कुंजाम, लखन कुमार, आलोक कुमार, मानस कुमार, डुमेश्वर, नेमचंद और डाकेश सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया।

