KORBA -19 जनवरी शुक्रवार को बालको कर्मचारी संघ (भा.म.सं) का 2024 का कैलेंडर का विमोचन वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों आज संपन्न हुआ। कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी व अन्य सम्मिलित हुए।जिसमें जिलाध्यक्ष शरद नायर, महासचिव हरीश सोनवानी, पवन शर्मा, अमित पटेल, आशीष कुम्भकार, अनिल वस्त्रकार, राजीव पिल्लई, गोविंद साहू, सैदर खान, मोतीलाल देवांगन अन्य उपस्थित थे।